पाटन— जनपद सभागार पाटन में विकास खंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा कक्षा 12वीं में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में 48 बच्चों को तथा कक्षा 12वीं में 16 बच्चों को सम्मानित किया गया विकासखंड स्तर पर कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले साहिल वर्मा 95%आर्यव्रत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन द्वितीय स्थान अनिशा सेन 94.3% कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय रानी तराई इसी तरह कक्षा बारहवीं ने प्रथम स्थान अमन कश्यप 94.2% आर्य व्रत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन दूसरा स्थान आलिया बिजोरा 91.2% आर्यव्रत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अभय जयसवाल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, अमित घोष सहायक संचालक दुर्ग, मनीष साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, ध्रुव सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, मनोज वर्मा एडवोकेट , महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के गरिमामई उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रेरक उद्बोधन के माध्यम नई ऊर्जा विकसित किए जो बालक पालक एवं शिक्षकों के लिए कारगर साबित हुआ।आयोजन मे बालक पालक एवं प्राचार्य अपनी बात रखते हुए छात्रों का परिश्रम, पालको सहयोग, विषय शिक्षकों का अनुभव के लाभ के साथ विभागीय अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन का परिचायक बताए।यह आयोजन प्रतिभा सम्मान के साथ, शंका समाधान सह बालक पालक शिक्षक सम्मेलन के रूप मे भी परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मोहित कुमार शर्मा शिक्षक के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मे कमल कांत देवांगन सहायक शिक्षक के साथ कार्यालय जनपद पंचायत के कर्मचारियों की सहभागिता रही।
