सीपीएस राशि में गड़बड़ी को लेकर शिक्षकों ने इस तपती धूप में धरने पर बैठे…


ब्लॉक के अधिकारी के आश्वासन हुआ निराधार ,आश्वासन के बाद भी शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला सही न्याय..

रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग ब्लॉक में पदस्थ करीब एक हजार शिक्षकों ने अपनी नेशनल पेंशन योजना( एन पी एस) में अनियमितता को लेकर देवभोग मुख्यालय मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी के परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।
शिक्षकों की मानें तो एम.पी.एस के तहत सीपीएस की राशि बीओ कार्यालय व जनपद कार्यालय होते हुए जिला पंचायत के माध्यम से सीधा एन एस डी एल के खाते में जमा होती थी। और जब शिक्षकों के द्वारा इन राशि का बैंक स्टेटमेंट निकाला गया तो पता चला कि एन पी एस की राशि में बड़ी अनियमितता बरती गई है। जिसके चलते देवभोग ब्लॉक के करीब एक हजार शिक्षकों ने विगत दो साल से बीओ कार्यालय में आवेदन देकर एन पी एस की राशि को लगातार सुधारने की मांग कर रहे हैं। पूर्व में जेडी के समस्या निवारण शिविर में भी ये सभी शिक्षक आवेदन देकर अपनी सी पी एस की राशि की मांग रखी थी। लेकिन अब तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। जिसके चलते निराश ये शिक्षक 20 मई से 22 मई तक 3 दिनों तक धरने पर बैठे हुए थे। और उन्हें आश्वासन भी उच्च अधिकारी के द्वारा दिया गया कि 30 तारीख के भीतर उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। और जो राशि की कटौती हुई है वह सभी राशि उनके के खाते में जमा हो जाएगी। लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों के 30 तारीख गुजर जाने के बाद भी इन सभी शिक्षकों का अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया। जिसके चलते ब्लॉक में पदस्थ करीब एक हजार शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। उनका मानना है कि जब तक हमारी सी पी एस कटौती की राशि अपने खाते में जमा नहीं होगी तब तक हम अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि शिक्षकों के खाते की कटी हुई राशि जब उनके खाते में डल तो जाएगी। लेकिन शासन के द्वारा उन्हें जो दश प्रतिशत की राशि मिलने वाली थी। उस राशि की क्या प्रक्रिया होगी और यदि यह राशि सही समय पर जमा नहीं होगी तो उन्हें ब्याज भी नहीं मिल पाएगा और सीधा उन्हें कोई फायदा भी नहीं हो पाएगा।

आखिर ये सभी शिक्षक का मामला ही क्या हैं…..
नेशनल पेंशन योजना के तहत देवभोग ब्लॉक के समस्त शिक्षकों के वेतन से 10 फ़ीसदी राशि की 2012 से कटौती शुरू हुई थी। और मार्च 2022 तक कुल 96 किश्त काटी गई थी। लेकिन जब एक अप्रैल से शिक्षक नियमित हुए तब से एन पी एस की कटौती बंद हो गई थी। लेकिन एन पी एस खाते में लगभग 600 शिक्षकों की 30 से 35 किस्त की राशि अब तक जमा नहीं हुई है। और और यह कटौती की राशि लगभग तीन करोड़ की होती है जिसे लेने के लिए ये सभी शिक्षक लगातार संघर्ष कर रहे हैं ।और अपनी मांगों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

वर्जन… ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा..
ऐन पी एस राशि का तिश लाख अब तक जमा हो गया है।और आधा से ज्यादा शिक्षकों के खाता मे जमा हो चुका है।लेकिन कुछ शिक्षकों के आधार नंबर व मोबाईल नंबर खाता से लिंक नहीं होने के कारण उनके खाते में राशी जमा नहीं हुआ है और जल्द से जल्द इनके खाता मे भी राशि जमा हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *