रमतला सरपंच ने पुत्रो के नाम लगाया बिल, निकाले लाखो रुपए,नियमो को दिखाया ठेंगा

कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत रमतला के सचिव- सरपंच की आपसी सांठगाठ से सरपंच ने पन्द्रहवें वित्त आयोग की राशि का अपने पुत्रों के नाम का बिल लगाकर राशि आहरण किया है जबकि पँचायत राज अधिनियम के अनुसार कोई भी पंचायत में पदस्थ लोकसेवक/ निर्वाचित सदस्य अपने सगे सम्बन्धियो को सीधा लाभ नही दे सकते। यदि वे ऐसा करते पाए जाते है तो उन पर धारा 40, 40(ग), 92 के तहत पद से पृथक करने सहित वसूली आदेश भी हो सकते हैं। ग्राम पंचायत रमतला में 15 वित्त योजना से बनने वाले सीमेंट सड़क, नाली निर्माण अन्य कार्यो में भारी भष्ट्राचार कर पंचायत सरपंच द्वारा अपनी ही पुत्रो के नाम से लाखों रुपए के बिल लगाकर भारी धांधली की गई है। जिसकी शिकायत जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से 25 मई को की गई है साथ ही जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई हैं ।

क्या कहते है नियम

पंचायत राज अधिनियम 1993 की मानें तो ग्राम पंचायत के सरपंच पंचायत सचिव व उनके परिजन अपने पंचायत बिल नहीं लगा सकते लेकिन रमतला ग्राम पंचायत के सरपंच ने पंचायत राज अधिनियम 1993 को ताक में रखकर अपने ही पंचायत में लाखों रुपए का बिल लगाकर भ्रष्टाचार किया है।

नियमो की उड़ाई धज्जियां

रमतला के सरपंच ने पंचायत राज अधिनियम 1993 के धाराओं के धज्जियां उड़ाया है धारा 40 (ग) जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कि सरपंच अपने परिवार के सदस्यों को पंचायत में लाभ नहीं दिला सकता लेकिन सरपंच ने नियम विरुद्ध अपने पंचायत में अपने दो पुत्रों को लाभ दिलाया है।

इन कार्यो पर लगाया बिल

सरपंच के द्वारा बहोरिक के घर से मेन रोड की ओर 180 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण का कार्य, सी.सी. रोड निर्माण कार्य जगदीI के घर से बुलदार के घर की ओर 150 लाख रूप्ये नाली निर्माण कार्य बहोरिक के घर से नाला की ओर 0.70 लाख रूपये का कार्य कराया जाना उल्लेख है जो प्राक्लन के अनुसार नही बनाया है ।

पुत्र राजू साहू के नाम का बिल

सरपंच जेदुराम साहू के द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों में अपने पुत्र राज साहू के नाम पर बील क्रमांक 02 दिनांक 05.12.2021 राशि 53200 राजू इलेक्ट्रानिक एवं रिपेयरर्स् के नाम पर बील क्रमांक 95 दिनाक 01.08.2020 राशि 10.000 , जिसमें मोबाइल नंबर एवं जीएसटी क्रमांक नहीं है साहु ट्रेडर्स बील क्रमांक 04 दिनांक 10.122021 राशि 138000 रुपये , साई ट्रेडर्स बील क्रमांक 07 दिनांक 10.01.2022 राशि 129400 रुपये का बिल लगाकर राशि आहरण किया है ।

छोटे पुत्र रोशन साहू के नाम पर भी बिल

सरपंच जेद्रराम साहू ने अपने छोटे पुत्र रोशन साहु ग्राम रमतला के नाम पर बील तैयार कर बिना जीएसटी के दिल कुमाक 46 दिनांक 01.05.2020 राशि 23000 रुपये का आहरण किया है जिसकी शिकायत कर जांच की मांग किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *