मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हर गाँव मे शराब कोचिया घर पहुंचाकर शराब बेच रहे है-सांसद विजय बघेल

  • घोरारी में अवैध कच्ची शराब बंद करवाने अनशन में बैठे सरपंच के समर्थन में पहुंचे सांसद बघेल

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम घोरारी में लंबे अरसे से अवैध कच्ची शराब बनाने का काम एवं अवैध शराब बिक्री हो रही है। जिसे रोकने ग्राम पंचायत पाहन्दा(झ) के सरपंच मनीषा देशलहरे के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीण के तीन दिन की धरने पर बैठे। धरना प्रदर्शन को समर्थन देने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल भी पहुंचे।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हर गाँव मे शराब कोचिया घर पहुंचाकर शराब बेच रहे है। गाँव-गाँव मे शराब की नदी बह रही है। शराब के कारण कई लोगो का घर तबाह हो रहा है। अवैध शराब शासन शराब के खिलाफ जंग की शुरुवात पाहन्दा से शुरू हुआ जो दूसरे गांव के लिये प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को असंवेदनशील कहते हुए कहा कि उनके क्षेत्र मे बड़ी घटना हो जाने के बाद भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना तक व्यक्त नही किया गया।
गौरतलब हो कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोरारी में विगत कई वर्षों से कच्ची जहरीली शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि घोरारी के कच्ची शराब पीने से आसपास के कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ग्राम पाहन्दा के 32 वर्षीय युवक तोरण धीवर का भी मौत घोरारी रारी के जहरीली शराब पीने से हुई थी। जिसके बाद सरपंच मनीषा देशलहरे द्वारा सैकड़ो महिलाओं के साथ 30 मई को पाटन पहुंचकर एसडीएम को शराब बनाने एवं बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई थी। ज्ञापन सौपने के दूसरे दिन बाद से रानितराई पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिसे ग्रामीणों ने खानापूर्ति कहा और 2 जून से 3 दिनों तक धरना प्रदर्शन पर बैठे।
थाना प्रभारी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया

धरना के दौरान दो दिनों तक प्रशासन एवं पुलिस नही पहुंची जिस पर प्रदर्शनकारी और ग्रामीणो ने जमकर नाराजगी जाहिर किया सरपंच को समर्थन देने आज सांसद विजय बघेल धरना स्थल पर पहुंचे तब मौके पर रानितराई थाना प्रभारी पहुंचे। सरपंच द्वारा धरना प्रदर्शन की सूचना रानितराई थाना प्रभारी को दी गई थी। आज जैसे ही मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची मंच से धरने में बैठे प्रदर्शनकारीयों द्वारा पुलिस को वापस जाने की मांग करने लगे।

धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार गजेंद्र साहू को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। जिसमें ग्राम घोरारी में बनने वाले अवैध कच्ची शराब पर बनाना बंद एवं बिक्री पर रोक लगाने की मांग किया गया है। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन मनीषा देशलहरे ने किया।


मौके पर प्रमुख रूप से दक्षिण पाटन मंडल लालेश्वर साहू, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,शरद बघेल,मनीषा देशलहरे,धनराज साहू,किशोर साहू,निर्मल जैन,जिनेश जैन,छगन साहू, रवि सिन्हा,कुणाल शर्मा,टेस राम साहू,शैलेन्द्री मंडावी,नंदकुमार नायक,खोरबाहरा वर्मा,विनय चंद्राकर,कालेश्वर शुक्ला,मिथलेश शुक्ला,केवल देवांगन,जगदीश साहू,युवराज साहू,शिशुपाल वर्मा,नन्दकुमार नायक,दुष्यंत वर्मा,खेदूराम यादव,बाबूलाल वर्मा,पन्ना धीवर,बिरेन्द्र वर्मा,ईश्वर नायक,यशवंत यदु,प्रभा,रीनू, मोतिम,मोंगरा,रूखमणी, राधा,सावित्री,पुष्पा,केंवरा, कुलेश्वरी, रूखमणी देशलहरे,सुमीत्रा,सावित्री धीवर,जीतू ठाकुर,संगीता ठाकुर,विमला यदु,चमेली,चित्ररेखा,कल्याणी,पेमन वर्मा,संतोष धीवर,धनिका कोसे, रेणुका कोसे, डोमेन्द्र कोसे सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *