झिट के विशेष हड्डी रोग जांच निदान शिविर में 61 हड्डी रोग समस्या वाले कि जांच की गई

विकासखण्ड पाटन में चल रहे विशेष हड्डी रोग जांच निदान ,उपचार एवं परामर्श शिविरों में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर का अवलोकन श्रीमती रामबाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन द्वारा किया गया। कुल 61 हड्डी रोग की समस्या वाले हितग्राहियों ने इस शिविर का लाभ लिया। उनमें से 4 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थान में आगामी जांच एवं उपचार हेतु रेफेर किया गया। शिविर में चिकित्सा दल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कटारे , सीएचसी इंचार्ज डॉ बी कठौतिया एवं झीट के सीएचओ ,फार्मासिस्ट, आरएचओ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं।
आगामी शिविर 6 जून को हायर सेकेंडरी स्कूल रानीतराई में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *