पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध शराब को लेकर ग्राम पंचायत पाहन्दा की सरपंच मनीषा देशहलहरे के नेतृत्व में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका आज द्वितीय दिवस धरना में शासन को व प्रशासन को सद्बुद्धि देंने सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। धरना प्रदर्शन को जिला भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा भी समथर्न करने पहुंचे जितेन्द्र वर्मा ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बिकना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कंहा की कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी के लिए पवित्र गंगा जल को लेकर कसम खाई थी लेकिन आज प्रदेश में अवैध शराब शासन व प्रशासन की मिली भगत से आम जनता त्रस्त है। सभा को जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार और क्षेत्र के विधायक ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जमकर कोसा ।
सभा को जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चन्द्राकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि घोरारी में अवैध कच्ची शराब को बंद कराने महिलाओं द्वारा धटना से पीड़ित होकर अपनी पीड़ा को बताने अनशन पर बैठी है लेकिन दुर्भाग्य जनक है कि शासन प्रशासन के एक भी नुमाइंदा ने पहुचने की जहमत उठाई हो।
सभा को दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , मध्य पाटन मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू ,उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर,सरपंच मनीषा देशलहरा महामंत्री हरिशंकर साहू,दिलीप साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्री मांडवी ने भी सभा को संबोधित किया।मंच संचालन खेमलाल साहू, ने किया तत्पश्चात सरकार को जगाने के लिए महाराज के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ सद्बुद्धि यज्ञ कर का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में विशेष रूप तेजेंद्र पिपरिया कालेश्वर शुक्ला, सती यदु, हेमिन ठाकुर, प्रेमिन यदु,दुलारी यादव, दुलारी वर्मा,लक्ष्मी यदु, रूपा यदु,खोरबहरा वर्मा, नंदकुमार बघेल,गोपाल वर्मा, मनु ठाकुर,राधा बाई, केंवरा यादव, नरेन्द्र वर्मा, जानकी ठाकुर, गंगा यादव,गंगोत्री मेश्राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फ़ोटो –
पाटन के घोरारी में कच्ची शराबबंद करवाने धरना स्थल किया गया सदबुद्धि यज्ञ
