पाटन। कर्नाटक राज्य से टीम द्वारा भारत के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का अवलोकन किया गया। कर्नाटक राज्य की टीम में उप संचालक डिसीज सर्विलेंस , स्टेट पैथोलोजिस्ट एवं अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने बारीकी से बीपीएचयू और हमर लैब की जानकारी दी। बीपीएम पूनम साहू एवं बीडीएम टीमन साहू ने आईएचआईपी से सर्विलेंस से जानकारी दी। कर्नाटक राज्य से आए दल ने बीपीएचयू एवं हमरलैब में दिए रहे सेवाओं की प्रशंसा की एवं छत्तीसगढ़ शासन ,प्रशासन ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हेतु की जा रही प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गई।

