घोरारी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी पाहन्दा की महिला सरपंच, पुलिस प्रशासन पर लगाया मिली भगत का आरोप

पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध कच्ची शराब की बिक्री से तंग आकर सरपंच मनीषा देशलहरे के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीण तीन दिन की धरने पर बैठे। धरना प्रदर्शन को समर्थन देने भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष भी धरना स्थल पहुंचे। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारीयों द्वारा राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
गौरतलब हो की घोरारी में अवैध कच्ची शराब बिक्री एवं कच्ची शराब बनाये जाने पर लगाने के लिये ग्राम पंचायत पाहन्दा (झ) के सरपंच मनीषा देशलहरे द्वारा सेकड़ो महिलाओं के साथ एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौपा गया था। जिसके बाद रानितराई पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के ऊपर कार्रवाई की गई थी।

पाहन्दा(झ) की सरपंच मनीषा देशलहरे ने पाटन ब्लॉक के सभी सरपंच से ग्राम घोरारी में बनने वाली कच्ची शराब बनाने की काम एवं अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सभी सरपंचों से समर्थन देने की अपील किया।


धरने पर बैठे प्रदर्शन कारीयों ने पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा की धरना की सूचना एसडीएम पाटन एवं रानितराई थाने को दिए जाने के बाद भी शांति व्यवस्था के लिये धरना स्थल पर पुलिस की व्यवस्था नही किया गया है। प्रसाशन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। घोरारी के कच्ची शराब कई घरों को तबाह कर चुकी है लेकिन उस गाँव मे कच्ची शराब पर रोक लगाने किसी प्रकार की प्रयास नही किया जा रहा है।
मौके पर प्रमुख रूप से दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, सरपंच मनीषा देशलहरे,निर्मल जैन,विनय चंद्राकर, टेस राम साहू,योगेश निक्की भाले,कमलेश साहू,केवल देवांगन,खोरबाहरा वर्मा,कालेश्वर शुक्ला, नारद साहू,मेघनाथ सागरवंशी,जगदीश साहू,युवराज साहू,शिशुपाल वर्मा,नन्दकुमार नायक,दुष्यंत वर्मा,खेदूराम यादव,बाबूलाल वर्मा,पन्ना धीवर,बिरेन्द्र वर्मा,ईश्वर नायक,यशवंत यदु,प्रभा,रीनू, मोतिम,मोंगरा,रूखमणी, राधा,सावित्री,पुष्पा,केंवरा, कुलेश्वरी, रूखमणी देशलहरे,सुमीत्रा,सावित्री धीवर,जीतू ठाकुर,संगीता ठाकुर,विमला यदु,चमेली,चित्ररेखा,कल्याणी,पेमन वर्मा,संतोष धीवर,धनिका कोसे, रेणुका कोसे, डोमेन्द्र कोसे सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *