चंपारण से देवभोग के लिए 30 की संख्या में ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् मोटर साइकिल यात्रा निकाली
छुरा :- आज बुधवार को नवापारा राजिम के आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति कालोनी कि त्रिमूर्ति भवन से ब्रह्मकुमारीज की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।संस्था व प्रशासन की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका नवापारा के अध्यक्ष धनराज माध्यनी रहे।वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेंद्र गदिया, हेमू भाई पारख, वार्ड पार्षद मया राम साहू विशेष अतिथि बतौर मौजूद रहे। कार्य क्रम की अध्यक्षता सेवा केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने की।अतिथियों का स्वागत पश्चात् सेवा केंद्र सह प्रभारी ब्रह्माकुमारी शुकेशनी बहन ने संस्था का परिचय व कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाली तत्पश्चात् गरियाबंद से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में दुर्घटनाएं बहुत हो रही है इसका कारण मानसिक तनाव , नशा , व जीवन में कॉम्पिटीशन को ज्यादा महत्व देना है। इन सब बातों का समाधान उन्होंने राजयोग को बताई ।उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को जीवन में यातायात के नियमों को पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई ।।
पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि जान है तो जहान जहां है,व्यक्ति खुद को सुरक्षित रख परिवार व समाज को सुरक्षित रख सकते है।जिसके लिए यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। ब्रह्माकुमारी संस्थान का यह सराहनीय कदम जन कल्याकारी है, जो समाज एवं राष्ट्र के प्रगति व विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।पुर्व में स्वच्छता अभियान के तहत हमारी नगर को द्वितीय पुरूस्कार शासन द्वारा दिया गया था यह आपके ही प्रेरणा से संभव हुआ । डॉ राजेंद्र गदिया ने बताया कि दुर्घटना का कारण नशापान व एडवांस टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग भी होता है।उन्होंने गाड़ियों के पीछे लिखी छोटी – छोटी स्लोगन का महत्व समझाया और कहां की वाक्य छोटी है , लेकिन भावार्थ बहुत बड़ी है।ब्रह्माकुमारी बहनों की इस पहल की सराहना करते हुए मोटर साइकिल यात्रियों को नेक कार्यों की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किए। सभा को पार्षद साहू ने भी संबोधित किया।ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेट आशीर्वचन में सभी के प्रति शुभकामनाए व्यक्त की।वहीं पुलिस के जवानों ने हरी झंडी दिखाकर कर मोटर साइकिल यात्रियों को चंपारण क्षेत्र के लिए रवाना किया। भारत माता की जय , जय जवान जय किसान,व सुरक्षित जीवन सुरक्षित भारत के नारो के साथ आस पास के गांव में यातायात नियमों के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए रैली आगे बढ़ी।कार्यक्रम में गरियाबंद सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, खड़मा सेवाकेंद्र से अंशु बहन ,श्यामनगर से शीला बहन, कोपरा सेवाकेंद्र से कुंती दीदी, पूजा बहन सहित सभी सेवा केन्द्रो से भाई बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

