पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल लिखित आश्वासन के बाद स्थगित

, रायपुर— पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के मध्य आज शाम सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा में अधिकांश मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लिखित में आश्वासन देने के बाद ही आमसभा हड़ताल स्थल में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी देकर सर्वसम्मति से हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया एवं कुलसचिव से मिलकर इसकी जानकारी दिया तथा सकारात्मक पहल करने के लिए कुलपति एवं कुलसचिव जी को धन्यवाद देते हुए संघ ने आभार व्यक्त किया ।
गौरतलब है कि संघ के बैनर तले 17 मई 2022 से 10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे विश्वविद्यालय ने 10 बिंदुओं के मांगों पर चर्चा करने संघ के पदाधिकारियों को बुलाया इस मांगों में हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई एवं कुलसचिव द्वारा सभी मांगों को पूरा करने लिखित में आश्वासन दिया संघ के अध्यक्ष श्रवण जी ठाकुर ने आमसभा में हर बिंदु पर कर्मचारियों को जानकारी दिया जिससे कर्मचारियों ने अपनी सहमति देते हुए संतोष जताया एवं सर्व समिति से हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के चौथे किश्त के एरियर्स के लिए तिथि की भिन्नता का निराकरण हो चुका है अब वि, वि, के कर्मचारियों को
1 /1/ 2016 के आधार पर चौथी किस्त का भुगतान किया जाएगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इसी आदेश तहत ही चारों किस्त के एरियर्स का भुगतान होगा विश्वविद्यालय ने प्रयोगशाला परिचारको को लिपिक वर्ग में पदोन्नति दे दिया है अतः इस पर विचार किया जाएगा प्रयोगशाला तकनीशियन एवं प्रयोगशाला तकनीकी सहायक एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर पदोन्नति के लिए सेटअप देख कर कार्यवाही की जाएगी कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को जिनका न्यायालय में प्रकरण है को छोड़कर अन्य को अनुकंपा नियुक्ति दे दिया गया है वसूली किए गए वाहन भत्ता की राशि को वापस करने आगामी कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा सातवें वेतनमान के आधार पर समयमान वेतनमान का निर्णय निर्धारण कर अति शीघ्र एरियर्स का भुगतान किया जाएगा कर्मचारियों के समसामयिक समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यकतानुसार प्रति माह समीक्षा बैठक आयोजित किया जाएगा कर्मचारी संघ सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने अपने सभी सदस्यो को धन्यवाद देते हुए अपना कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *