पाटन। ग्राम पंचायत पाहन्दा(अ) में पदस्थ पंचायत सचिव लोकनाथ कौशिक का पदस्थापना के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। लोकनाथ कौशिक के मृत्यु उपरान्त उनके पुत्र हिरेंद्र कौशिक द्वारा आवेदन जमा करने के सात दिवस के भीतर पंचायत सचिव के पद पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया है। आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदेश कॉपी हीरेंद्र कौशिक को सौंपा गया । उक्त अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी एवं अन्य पदाधिकारीगन कार्यालय जनपद पंचायत पाटन में उपस्थित थे।
पंचायत सचिव की मृत्यु उपरांत उनके सुपुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति
