थाना उतई में केबल चोर, एंगल चोर गिरोह गिरफ्तार  किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप के केबल वायर को बनाते थे निशाना व रैकी कर घटना को देते थे अंजाम  पिछले 01 साल से लगातार 35-40 चोरी को दे चूके है, अंजाम



थाना उतई सहित अनुभाग के अन्य थाना अमलेश्वर, अण्डा, रानीतराई, पाटन व जामगांव आर क्षेत्र में केबल वायर व लोहा चोरी के आरोपीगण सहित चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार
थाना उतई से टीम बनाकर दबिश देकर घेराबंदी कर सेलूद चैक सेलूद के पास से 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुछताछ करने पर अन्य 05 आरोपियों को भी शामिल होना बताये, जिन्हे अलग अलग जगहों से किया गया गिरफ्तार
चोरी गई केबल वायर, वेल्डिंग वायर, लोहे का एंगल, जला हुआ तांबे का तार जुमला कीमती करीबन 2,00,000 रू0 का मशरूका बरामद
………………………………………………………………………
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर ,अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में चोरी के बढ़ते अपराधों को संज्ञान में लेते हुये इंचार्ज थाना प्रभारी उतई के.एल. गौर हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर दिनांक 31.05.2022 को रात्रि मे रवाना हुए थे तभी सूचना मिली कि सेलूद चौक उतई में 03 लड़के केबल तार, लोहे का एंगल व जला हुआ तांबे का तार बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर सेलूद चैक सेलूद पहुॅच कर घेराबंदी कर 03 लड़कों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना नाम:-

  1. मुकेश ठाकुर पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 19 साल
  2. सुखचंद उर्फ बाटी पिता बुन्दर ठाकुर उम्र 22 साल साकिनान चुनकट्टा थाना उतई
  3. शिवराज कुमार पिता समरथ ठाकुर उम्र 27 साल साकिन मुड़पार थाना उतई

का होना बताये। तीनों आरोपी अपने 05 अन्य साथियों:-

  1. अजय चंदेल पिता स्व. यशवंत चंदेल उम्र 21 साल साकिन बाजार चैक चुनकट्टा
  2. सूरज कोसरे पिता किसन लाल कोसरे उम्र 20 साल साकिन चुनकट्टा
  3. इन्द्रकुमार नेताम पिता धनसिंह नेताम उम्र 27 साल साकिन राणा खदान पतोरा
  4. डिगेश्वर कुमार ठाकुर पिता बुन्दर सिंह ठाकुर उम्र 23 साल साकिन चुनकट्टा
  5. लावकेश उर्फ लक्की पिता रामसुमन त्रिपाठी उम्र 30 साल साकिन चुनकट्टा

के साथ मिलकर पिछले एक साल से थाना उतई, अमलेश्वर, पाटन, अण्डा, जामगांव आर तथा रानीतराई क्षेत्र में किसानों के खेत मे लगे मोटर पंप के केबल वायर, लोहे का एंगल को दिन में रैकी करके रात में चोरी करना व चोरी के केबल वायर को जलाने से निकले तांबा तार को कबाड़ी द्वारिका प्रसाद ठाकुर पिता स्व. आशाराम ठाकुर उम्र 40 साल साकिन मिनीमाता स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग के पास बेचना बताने से माल जप्ती एवं गिरफ्तारी कार्यवाही की गई है। 05 आरोपियों का उनके बताये सकुनत से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर थाना उतई के अपराध क्रमांक 71/2022, 211/2022, 213/2022 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र. 212/2022 धारा 454, 380 भादवि के प्रकरणों में एवम पाटन अम्लेश्वर् मे चोरी गये मशरूका को सभी आरोपियों द्वारा मिलकर चोरी करना बताने से आरोपीगण के पास से मोटर पंप केबल वायर, लोहे का एंगल तथा जला हुआ तांबा तार को जप्त किया गया। समस्त आरोपीगणों द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से उक्त 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

      उक्त समस्त कार्यवाही में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.एल. गौर, सउनि चंद्रशेखर सोनी, राजकुमार देषमुख, शरीफुद्दीन शेख, अश्वनी कुमार, प्र.आर. हेमन्त चन्देल, पंचराम वर्मा आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान, महेष देवांगन, दुष्यंत लहरे, अमर नायक, आकाश तिवारी, राकेश साहू विजय कुर्रे, शीतल चन्द्राकर, छगन साहू का सराहनीय योगदान रहा हैं।

नाम आरोपीगण:-
केबल चोर:-

  1. मुकेश ठाकुर पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 19 साल
  2. सुखचंद उर्फ बाटी पिता बुन्दर ठाकुर उम्र 22 साल साकिनान चुनकट्टा थाना उतई
  3. शिवराज कुमार पिता समरथ ठाकुर उम्र 27 साल साकिन मुड़पार थाना उतई
  4. अजय चंदेल पिता स्व. यशवंत चंदेल उम्र 21 साल साकिन बाजार चैक चुनकट्टा
  5. सूरज कोसरे पिता किसन लाल कोसरे उम्र 20 साल साकिन चुनकट्टा एंगल चोर:-
  6. इन्द्रकुमार नेताम पिता धनसिंह नेताम उम्र 27 साल साकिन राणा खदान पतोरा
  7. डिगेश्वर कुमार ठाकुर पिता बुन्दर सिंह ठाकुर उम्र 23 साल साकिन चुनकट्टा
  8. लावकेश उर्फ लक्की पिता रामसुमन त्रिपाठी उम्र 30 साल साकिन चुनकट्टा चोरी का माल खरीदने वालाः
  9. द्वारिका प्रसाद ठाकुर पिता स्व. आशाराम ठाकुर उम्र 40 साल साकिन मिनीमाता स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *