तरीघाट में समर कैंप में बच्चों ने दिखाई कला

पाटन। नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला तरीघाट  के बच्चों के साथ यादव भवन तरीघाट में समर कैम्प का आयोजन किया गया । इस दौरान प्राथमिक शाला के 60 बच्चों की उपस्थिति रही तथा पालक एवं समुदाय के सदस्यों ने भी भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में सीखना, मजेदारी और स्कूल में सीखे ज्ञान की पुनरावृत्ति कराते हुए बच्चों  के स्तर को बढ़ाना है।

इस  दौरान बच्चों के साथ बालगीत, कविता, कहानी सुनाना,  कहानी वाचन, पत्तियों से चित्र बनाना, खेल गतिविधि, कागज़ से खिलौने बनाना, मिट्टी से खिलौने बनाना, चित्रकारी एवं शाला में सीखे कार्यो की पुनरावृत्ति आदि गतिविधियां कराई गई। जिसमें बच्चो ने मजे के साथ भाग लिया। 

इस अवसर पर अशोक साहू सरपंच, डॉ तामेश्वर साहू SMC अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक, श्री गंगाराम साहू SMC अध्यक्ष प्राथमिक शाला, डॉ छत्रपाल साहू विधायक प्रतिनिधि, सुरेश कुमार सिन्हा शिक्षक, भारती निषाद, उर्वशी साहू वालंटियर तथा  नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक राघवेन्द्र कुमार साहू, हलधर साहू एवं  ओंकार मिश्रा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *