उतई पुलिस ने घेराबंदी कर देवार पारा उतई से 03 आरोपियों व 01 अपचारी बालक को किया गया गिरफ्तार ,,लोहा चोरी में संलिप्त पाए गए

पुलिसः अधीक्षक दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव के दिश निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में चोरी के बढ़ते अपराधों को संज्ञान में लेते हुये इंचार्ज थाना प्रभारी उतई के.एल. गौर हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर की रात्रि मंे रवाना हुए थे तभी सूचना मिली कि देवार पारा उतई में लगभग 19 से 24 साल के कुछ लड़के लोहे के फेंसिग ग्रिल को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर देवार पारा उतई पहुॅच कर घेराबंदी कर 04 लड़कों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना दीपक कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 20 साल, ललित गजेन्द्र पिता राजकुमार गजेन्द्र उम्र 19 साल, दानेशर कुमार साहू पिता लक्ष्मीनाथ साहू उम्र 24 साल साकिन ग्राम खोपली चैकी मचांदूर थाना उतई का होना बताये जिसमें एक अपचारी बालक भी था। सभी मिलकर सीआईएसएफ 3री बटालियन के बाउण्ड्री में लगे लोहे के फेंसिग ग्रिल को चोरी करना जिसे बिक्री करने के लिये ग्राहक ढूढना बताये जो थाना उतई के अप0क्र0 210/2022 धारा 379 भादवि से संबंधित होने से जप्त किया गया। आरोपीगण के पास लोहे के फेंसिग ग्रिल प्राप्त होने से जप्ती कार्यवाही किया गया। समस्त आरोपीगणों द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से उक्त तीनों आरोपी व अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से मशरूका 04 नग लोहे के फेंसिग ग्रिल जुमला कीमती करीबन 15000 रू0 को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

      उक्त समस्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.एल. गौर, सउनि चंद्रशखर सोनी, प्र.आर. हेमन्त चन्देल, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चैहान, महेश देवांगन, दुष्यंत लहरे, अमर नायक, आकाश तिवारी, डोमार सिंह साहू का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *