भिलाई-3 के चिकित्सा अधिकारी ने दिया त्यागपत्र, स्टॉप ने दी बिदाई

भिलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 मे पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा स्मृति पांडेय ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। त्याग पत्र देने पर विभगीय स्टाप द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि वर्ष 2020 सिंतबर माह मे संविदा चिकित्सा अधिकारी के रूप मे डा स्मृति पांडेय ने कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात कोविड काल मे बेहतरीन तरीके से कार्य करने के कारण उन्हें वर्ष माह अगस्त 2021 मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की कमान सौंपी गई। डा स्मृति पांडेय का नियमित भर्ती होने के कारण स्वेचछिक त्याग पत्र दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा जे पी मेश्राम व अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी, डा आशीष शर्मा, विशेष अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डा सी बी एस बंजारे ने कहा कि नियमित नियुक्ति मिलना भी इस दौर मे बडी उपलब्धि है। अब तक डा स्मृति पांडेय संविदा मे कार्य करने के जो अनुभव प्राप्त की है इसका लाभ उन्हें जिस जगह नियमित पद पर जा रही है और अधिक अवसर सेवा के प्राप्त होगे इस अवसर डा स्मृति पांडेय ने दो वर्षों मे विभगीय अधिकारी कर्मचारियों व मरीजों से मिले अपार स्नेह सहयोग एवं कार्य अनुभव को हमेशा जीवन में याद रखते नवपदस्थ स्थान पर ऐसे ही सेवा करने की बात कही कार्यक्रम मे नगर निगम चरोदा के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशविन चंदाकर, चरोदा की चिकित्सक डा कीर्ति तिर्की ,डा विनय उपाध्याय, आयुर्वेद के डा अर्पिता शर्मा ,डा अर्चना पांडेय पाटन के सर्जन डा के के डहरिया भिलाई 3 की श्रीमती प्रज्ञा कुशवहा ,स्मृता बांगडे श्रीमती ए दत्ता श्रीमती आर विश्वास देवेन्द्र राजपूत ,श्रीमती द्रौपदी साहू ,श्रीमती उषा वर्मा ,मुरली मनोहर वर्मा, यशवंत साहू, विनय निर्मलकर, जयसिंह कोठरी, खिलावन साहू समीर रात्रे, हिमांशु सूर्य वशी ,सोनसीर, वर्षा,लीलावती बंजारे,ने सहित सभी आर एच ओ ,जीवन दीप कर्मचारी ,सी एच ओ ,अस्पताल स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *