रायपुर–पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति जी से कार्य परिषद में एक कर्मचारी प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की , जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके एवं विश्वविद्यालय में धरना, प्रदर्शन, हड़ताल से अराजकता की स्थिति निर्मित न हो और पूर्व की भांति शांत वातावरण में विश्वविद्यालय को बेहतर ग्रेड दिलाने में सहायक हो। गौरतलब है कि पूर्व में संघ ने इस प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति जी, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव को 5 मार्च 2020 को पत्र प्रेषित कर पूर्व के कुलाधिपतियो द्वारा समय-समय पर संस्था हित में दिए गए उद्बोधन कि कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निदान हो, जिससे विश्वविद्यालयों में धरना, प्रदर्शन, हड़ताल की स्थिति का सामना ना करना पड़े । ऐसे दूषित वातावरण से विश्वविद्यालयों द्वारा समय में एकेडमिक कैलेंडर का पालन नहीं होता एवं कर्मचारियों के समय समय पर समस्याओं के निराकरण नहीं होने से कर्मचारी हतोत्साहित होकर कार्य करते हैं, जो किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है उसी प्रकार समय-समय में कुलाधिपति जी द्वारा दिए गए निर्देशों का सम्मान करते हुए कार्य परिषद में एक कर्मचारी प्रतिनिधि को शामिल करने 34 पृष्ठ का दस्तावेज भेजकर आग्रह किया गया था। संघ इस मांग को लेकर फिर से
2 दिसंबर 2020 को राजभवन में जाकर कुलाधिपति जी को कर्मचारी पीड़ा से अवगत कराते हुए कार्यपरिषद सदस्य बनाने का आग्रह किया गया था, इस पर कुलाधिपति ने प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया था, जिसका पालन करते हुए संघ ने दिनांक 9:12 .2020 को कारणों का उल्लेख कर 15 पृष्ठ का दस्तावेज भेजा है । संघ को विश्वास था कि इस मांग के पूरा हो जाने से अधिकांश समस्याओं का समाधान कार्यपरिषद स्तर पर हो जाएगा लेकिन कार्यपरिषद में एक कर्मचारी प्रतिनिधि को नहीं बनाने एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण संघ अपने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दो बार हड़ताल कर चुके हैं और तीसरी बार 10 सूत्री मांगों को लेकर फिर से हड़ताल कर रहे हैं। संघ ने कुलाधिपति जी का ध्यान 19.04.2 017 को संपन्न समन्वय समिति की बैठक के निर्णय की ओर स्मरण कराया है कि 12 साल पहले समाप्त हुए विश्वविद्यालय सभा को फिर से समाप्त करने प्रस्ताव लाकर अनुमोदन कराया गया है , ठीक उसी प्रकार समन्वय समिति की बैठक में कार्यपरिषद में एक सदस्य को शामिल करने अनुमोदन कराने अथवा अपने अधिकारों का सदुपयोग कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक कार्यपरिषद सदस्य बनाने का आग्रह किया गया । संघ ने कुलाधिपति जी को आश्वस्त किया है कि यदि यह मांग पूरी हो जाती है तो विश्वविद्यालय में कभी धरना, प्रदर्शन ,हड़ताल की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं कार्य परिषद में रखकर सभी मांगों को पूरा करा लिया जाएगा, जिससे विश्वविद्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं शांत रहेगा और पूर्व की भांति नेक टीम के समक्ष अपने विश्वविद्यालय की कमियों को छिपाकर बेहतर ग्रेड में लाने का प्रयास करेगा । श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष , प्रदीप कुमार मिश्र सचिव, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, रायपुर
