भिलाई। आज माहवारी स्वचछता दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई मे मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा जे पी मेश्राम के द्वारा माहवारी चक्र ,स्वच्छता एवं सैनेटरी नैपकिन के उपयोग व निषादन पर सी एच ओ कुगदा द्वारा बनाये गये स्वच्छता संदेश कैलेंडर का विमोचन किया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि किशोरावस्था मे लडकियों को महावारी प्रारंभ होती है। माताओ को उनके संबंध मे जानकारी देकर जागरूक करना चाहिए। इसके साथ अस्वच्छता के कारण अन्य बीमारियों के संबंध मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर आर विश्वास ने लडकियों को किशोरावस्था मे होने वाली माहवारी के संबंध मे बताया कि इससे डरने व झिझकने की जरूरत नही है माहवारी एक नियमित चक्र है जो 12 वर्ष की किशोरी से लेकर 55 से 60 वर्ष तक आती है। इसके लिए स्वच्छता नियमावाली का पालन करना चाहिए चिकित्सकों से अपनी बात साझा करना जरूरी है। पैड सरकारी स्कूलों व अस्पतालों मे निशुल्क मिलता है। अंडर गारमेंट्स का साफ सफाई पर विशेष ध्यान जरुरी है। जिससे अंदरूनी बीमारियों से बचा जा सकता है। जागरूकता ही बचाव है। कार्यक्रम मे खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष शर्मा ,नोडल व जिला मलेरिया अधिकारी डा सी बी एस बंजारे ,डा आयशा खान, डा. अर्चना पांडेय, डा स्मृति पांडेय डा.अर्पिता शर्मा डा. कीर्ति तिर्की डा. विनय उपाध्याय ,प्रज्ञा कुशवाहा श्रीमती ए दत्ता सहित बडी संख्या मे सी एच ओ ,आर एच ओ उपस्थित थे।

