रोशन सिंह@उतई ।अंतरराष्ट्रीय मेसचुरल डे के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भवन पुरई के सभागार में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा श्रेया तिवारी ने ग्राम पुरई की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को महिला जनित होने वाली रोग व उनके उपचार साथ ही साथ रोगो से दूर रहने सावधानी कैसे बरतें विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।सभी ने बड़े ध्यान पूर्वक बातों को सुनकर उसे अमल करने हामी भरे।व्याख्यान पश्चात सभी को सेनेटरी पैड एवं जूस का वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच उमा रिगरी,पंचगण, मितानिन व आंगनबाड़ी की बहने ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।
पूरई में विश्व माहवारी दिवस पर महिला जनित बीमारियों से उपचार की जानकारी दी गई
