पाटन। विकास खंड के ग्राम अरसनारा में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शासन द्वारा हितग्राहियों को दी जाने वाली लाभ के विषय मे विस्तार से जानकारी दिया गया। सरपंच हरिशंकर साहू ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया। योजनाओं की जानकारी के अभाव में योजना का लाभ हितग्राही नहीं ले पाते हैं। जैसे नोनी सहायता योजना, भगिनी प्रसूति सहायता योजना, श्रमिक सियान योजना, ई रिक्शा सहायता योजना, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, सायकिल सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना , महिला सशक्तीकरण योजना, मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं की लाभ हितग्राही ले सकते हैं। शिविर में निर्माण कार्यो में उपयोग सामग्री का निर्माणाधीन भवन में हितग्राहियों को प्रशिक्षित किया गया। हितग्राहियों का कार्ड पांच वर्ष तक मान्य है अतः प्रशिक्षण के माध्यम से कार्डो का नवीनीकरण करना भी शासन का उद्देश्य है। प्रशिक्षक के रूप में कैलाश सोनवानी, टी. प्रशु , गोपाल पटेल, हुलास राम साहू एवं जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे। उक्त शिविर में नब्बे हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया।
