- भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस प्रदान कर दिया श्रद्धांजलि
पाटन। दक्षिण पाटन क्ष्रेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध कच्ची शराब सेवन से मृत तोरण कुमार धीवर पिता स्व छबिलाल धीवर निवास ग्राम पाहंदा (झा) में भाजपा पाटन विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल ने दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ग्राम घोरारी कच्ची शराब के निर्माण एवम बिक्री के नाम से जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री के विधानसभा में यह स्थिति है, तो अन्य क्षेत्र की क्या स्थिति होगी कल्पना किया जा सकता है। घोरारी के कच्ची शराब के सेवन से आसपास क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण इसके प्रभाव से अछूता नही है। वहाँ के निवासरत बच्चे ,बूढ़े व नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाक के नीचे अवैध कच्ची शराब का निर्माण बेधड़क, बेखौफ किया जा रहा है। जिसकी आवाज लगातार आसपास गांव के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अवगत कराया। लेकिन इस पर लगाम लगाने के बजाय, यह कार्य और फल फूल रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि यहाँ की राज्य सरकार का संरक्षण है।

शराबबंदी करने गंगाजल की झूठी कसम खाने वालों की कथनी और करनी में अंतर आज जनता देख रही है। आज पूरे राज्य में कमीशनखोरी और भ्रस्टाचारी का खेल चल रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी को कर्ज के बोझ से इतना लाद दिया है कि जिस दिन यहाँ शराबंदी हो जाएगा तो इनकी सरकार रोड पर आ जायेगी । शराबबंदी के लिए सामाजिक सर्वे की बात किया जाता है, आज इनकी सरकार को तीन वर्ष पांच महीना हो गया है इनकी नियत ही नही है कि शराबन्दी हो। इनके आबकारी मंत्री द्वारा अनर्गल बयान दिया जाता है कि शराब आदिवासी परिवारों में प्रचलन है अतिथीयों की आव भगत किया जाता है। ऐसी निम्न स्तर की सोच रखने वालों को शर्म भी नही आता है। जनता आज पूछ रहा है “क्या हुआ तेरा वादा “अब तुम्हारे बहकावे में नहीँ आने वाले यही जनता सरताज में बिठा सकता है तो यही जनता एक दिन पुनः रोड में भी लाएगा। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कच्ची शराब का निर्माण कर बेचा जा रहा है। लोंगो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव के कारण अल्पायु में जीवन समाप्त हो रहा है। जनता मरता है तो मरे लेकिन अवैध कच्ची शराब का निर्माण बंद नहीं होगा ये मंशा राज्य सरकार की लगती है क्योंकि उस क्षेत्र के आसपास गांव के महिलाओं, ग्रामीणों ने आवाज उठाया , लेकिन इस बहरी और गूंगी राज्य सरकार ने अपने कानों में रुई ठूंस ली है।
मृतक के बड़े भाई संतोष धीवर ने बताया कि उनका भाई बिजली का काम करने जाता था, वह गरीब परिवार से हैं, पिताजी के स्वर्गवास के बाद से तीनों भाई का परिवार संयुक्त रूप से जीवन यापन करते थे । मेरे छोटे भाई तोरण धीवर के मृत्यु को आदतन शराबी का लेबल दे दिया गया, जो कि बहुत पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री या उनके करीबियों के द्वारा सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा जाता है । बल्कि हमारे इस दुख में आदतन शराबी कहकर नमक डालने का काम किया गया है, जो कि गलत है। आज मेरे भाई की 33 वर्ष की उम्र में मृत्यु हुआ है, एक ढाई वर्ष की बेटी भी है। ऐसी घटना और दूसरे परिवार में न हो इसके लिए घोरारी का अवैध कच्ची शराब निर्माण बंद होना चाहिए।
ग्राम पंचायत पाहन्दा (झा) की सरपंच श्रीमती मनीषा देशलहरे ने कहा कि ग्राम घोरारी हमारे ग्राम से मात्र एक किलोमीटर की दूरी होने के कारण छोटे बच्चे भी इस कच्ची शराब के गिरफ्त में आने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जहाँ हाथ मे पुस्तक होना चाहिए वहाँ शराब की बोतल दिया जा रहा है। बच्चे हमारे देश की भविष्य है और भारत का भविष्य सुरक्षित नही है। यहाँ की राज्य सरकार आँख में पट्टी बांधकर गांधारी की रोल अदा कर रही है। कच्ची शराब के सेवन से आज बहुत घरों के मुखिया की मृत्यु हो गयी है। उस घर मे काम करने वाले नही है, खाने को लाले पड़े हैं। मेरी विचार से गांव का विकास सड़क, नाली या भवन बनाने से नही है अपितु गांव के प्रत्येक घर मे संस्कार हो, संस्कृति को सुरक्षित रखने , महिलाओं को सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा हो । गांव के मतदाताओं ने मुझे आशीर्वाद प्रदान कर सेवा का अवसर दिया है तो मेरी भी कर्तव्य बनती है कि इस अवैध कच्ची शराब को बंद कराने के लिए घर घर जागरूकता अभियान कर शासन व प्रशासन को अवगत किया जाएगा। अवैध कच्ची शराब बंद करने के लिए यदि धरना या आंदोलन भी करनी पड़ेगी तो उसके लिए भी हम सब तैयार है । इस अवसर पर श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल पाटन, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मण्डल पाटन, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, महामंत्रीद्वय हरिशंकर साहू, विनय चन्द्राकर मध्यमण्डल, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, श्रीमती मनीषा देशलहरे सरपंच ग्राम पंचायत पाहन्दा (झा), टेसराम साहू उपाध्यक्ष दक्षिण मंडल, मोहन साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर मंडल, मेघनाथ, रूपसिंग सिन्हा,कालेश्वर शुक्ला, पुष्कर वर्मा, नंदकुमार नायक, शिशुपाल वर्मा, खोरबाहरा वर्मा, सुशील यदु, संतोष धीवर, दुष्यंत वर्मा, परमा यदु, कमलेश वर्मा,जानकी ठाकुर, गोमती यदु, साकेत यादव व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
