पाटन–विकास खण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियों ने आज बसपा जिला महासचिव राजेन्द्र बघेल के नेतृत्व में कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम एवं एसडीएम पाटन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर आवास निर्माण के लिये राशि का आबंटन नियमित एवँ जल्द करने की मांगें रखी ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आवास के लिये मिलने वाली क़िस्त की रकम देर से मिल रही या मिल ही नही रही है जिससे लोगो के आवास नही बन पा रहे है किसी का अधूरा बना है तो किसी ने बनने के उम्मीद से घर टूट जाने से दूसरे के घर निवास कर रहे है सभी को आने वाले बरसात के मौषम की चिंता है ऐसे में ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की ओर पहल की गई है ज्ञापन सौपने वालो के समय लोकेश महिलवार,दीपक कुमार चन्द्राकर,संतोष बंजारे,धनसिंह साहू,देवलाल,गंगा राम के अलावा अन्य हितग्राही शामिल रहे
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को क़िस्त की राशि नही मिलने से हो रही परेशानी ,ज्ञापन सौपा
