पाटन। राज्य शासन द्वारा 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए, जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बलों के जवान एवं वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।
ग्राम सेलूद में झीरम घाटी नक्सल हिंसा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर प्रमुख रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य खिलेश मारकंडेय,बल्लू राय, अजय राजपूत, हेमंत कपूर,त्रिभुवन यदु,शुभम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
