भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के आह्वान पर जिला किसान मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के निर्देश पर एवं किसान मोर्चा उत्तर मंडल के अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर की अगुवाई में सेवा सहकारी समिति तर्रा, बटंग, झीट एव सांकरा के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए खराब वर्मी कम्पोस्ट का जबरन बिक्री किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने बताया कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान हित मे लगातार फैसले किये जा रहे हैं वहीं राज्य की भूपेश सरकार किसान विरोधी फैसले लेकर राज्य के आर्थिक ढांचे को चौपट करने पर तुली हुई है।यह सरकार छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल रही है। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के गुणवत्ताहीन होने की बात करते हुए वितरण पर रोक लगाने की मांग का समर्थन किया। तर्रा सोसायटी में हल्ला बोल में उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि किसानो को गोबर खाद मनमानी एवं भ्रमित करके वर्मी कम्पोस्ट खाद के रूप में प्रति बोरी 30 किलो के जगह में 15 या 20 किलो वजन कम दिया जा रहा हैं किसानो को झूठ बोल कर वर्मी कंपोस्ट खाद दिया जा रहा है। किसानो को गोबर खाद नही लेने पर यूरिया, डीएपी रासायनिक खाद नही दीया जा रहा हैं, किसानो के साथ धोखा एवं गुमराह किया जा रहा है जिसमें किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है
किसान मोर्चा के उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर ने बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कांग्रेस की सरकार में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। नकली बीज किसानों को दिया जा रहा है, वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मिट्टी रेती मिक्स गोबर दिया जा रहा है प्रति एकड़ ₹900 की दर से किसानों को वर्मी खाद लेने को मजबूर किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने कहा कि किसानो में भूपेश सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त किया गया।
धरना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित सोसायटियो के प्रबंधक को महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विशेष रूप से भुवनलाल सार्वे, खिलावन वर्मा, राजेश चन्द्राकर, अशोक निषाद, महेश वर्मा, गिरवर पाल ,बिसाहू साहू, गायत्री साहू उफरा,
घनश्याम चौहान उफरा, धर्मेंद्र कौशिक, ललित सोनकर जमरव, जनक साहू जमरव, राजू साहू झीट, प्रकाश साहू तिरथ साहू, दिलिप सिन्हा, होरी लाल चन्द्राकर, रमाकांत यदु ,ओमन , विनोद अग्रवाल ,रामकिशु चन्द्राकर भूषण ठाकुर ,नारायण ठाकुर ,भूपेन्द्र चन्द्राकर बब्बू चंद्रकार, जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक,मंडल महामंत्री कैलाश यादव,फेरहा राम धीवर भा ज पा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रामाधार साहु भा ज पा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मोहन साहु युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तर पाटन, रवि सिंगौर महामंत्री युवा मोर्चा, दयानंद सोनकर उपसरपंच अमलेश्वर, यशवंत जांगड़े जिला मंत्री अनु जाति मोर्चा, विकास सिंगौर,मनहरण सिंगौर, शिवकुमार साहु,मनहरण सिंगौर,राहुल साहु, सहित किसान मोर्चा कार्यकर्तागण एवं आसपास गांव के अनेक किसान भाई गण उपस्थित रहे।


