अनिता देवांगन@news24carate. जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय अब नवनिर्मित भवन शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक के प्रथम तल में संचालित होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ, रविन्द्र कुमार तनखीवाले ने बताया कि 23 मई से यह कार्यालय जिला सत्र न्यायालय के पीछे स्थित शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक के प्रथम तल में स्थानांतरित हो गया है। भविष्य में शासकीय, अर्धशासकीय, गोपनीय पत्र व्यवहार उक्त पते पर किया जा सकता है।
