पाटन। तांदुला जल संसाधन सम्भाग दुर्ग द्वारा सेलूद हेड से जोरातराई तक सर्विस रोड में सीसी रोड निर्माण एवं परिक्षेत्रीय सतनाम सभागार भवन का अटल बाजार परिसर सेलूद में रविवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,जिला सहकारी केन्द्री बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा,मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,सरपंच खेमीन साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी तहसील सतनामी समाज अध्यक्ष सोहन बघेल, सुरेंद्र गायकवाड़ के आतिथ्य में भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने कहा बाबा गुरु घासी दास जी मानव समाज को एक करने का प्रयास किया। जिस तरह हिटलर देश मे फुट डाल कर लोगो को आपस मे लड़ाने का काम करते थे उसी तरह कुछ लोग आज भारत की अखंडता को विभिन्न समाज के सामाजिक एकता को तोड़ने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सतनामी समाज के सभी विधायकों का सम्मान करते हुए केबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री देकर समाज को आगे बढ़ाने का किया है। राजीनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है लेकिन सामाजिक काम मे किसी व्यक्ति के द्वारा सामाजिक कार्य मे बाधा डाल कर तोड़ने का प्रयास करने वाले समाज के हित में काम करने वाले नही हो सकते।
ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा संत महात्मा किसी एक समाज के नही होते वे सभी समाज के लिये पूज्य होते है। बाबा की बताए मार्ग को केवल सतनामी समाज नही बल्कि अन्य समाज के लोग भी बाबाजी के बताए मार्ग का अनुशरण कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बाबा गुरुघासी दास जी के बताए सत्य की मार्ग पर चलकर प्रदेश के सभी वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रहे है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जवाहर वर्मा ने कहा कि आप सभी सामाजिक समरसता बना कर संगठन को मजबूत करें। कुछ लोग राजनीतिक वोट बैंक के कारण समाज मे जहर घोलने का काम कर रहे है। ऐसे लोगो से आप सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।
स्वागत भाषण एवं मंच संचालन परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप कुर्रे ने किया। आभार प्रदर्शन खिलेश मार्कण्डेय ने किया। मौके पर बाला राम कोसरे,राजा राम गहिरवार,गणेश देशलहरे,विमला कोसरे,भूषण कौशल, चंद्रवती कुर्रे,सेवा राम , चेतन जोशी, महेश साहू, सालिक साहू, भक्तु राम गायकवाड़, सहित 21 गाँव के समाजिकजन उपस्थित थे।
सेलूद में हुआ सतनाम सत्संग सभागार एवं सीसी रोड का भूमिपूजन
