मानव जीवन बहुत भाग्य से प्राप्त होता है इसलिए मनुष्य को हमेंशा अच्छे मार्ग में चलना चाहिए-सुकृत शास्त्री

पाटन। श्री कबीर आश्रम मानव सेवा संस्थान सेलूद(बावाकुटी) में 21 एवं 22 मई को दो दिवसीय विराट संत समागम समारोह एवं भंडारा का आयोजन किया गया।  शुरुवात पूज्य संत  गुरुजनों द्वारा गुरु महिमा के पाठ के साथ हुई। गौरतलब हो कि कबीर आश्रम सेलूद में विगत दो वर्षों तक कोरोना संक्रमण के कारण संत समागम का आयोजन नही हो पाया था। दो साल बाद पुनः संत समागम के आयोजन से श्रद्धालुओं में उत्साह है। 

सन्त समागम के द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहु ने कहा का  एक घड़ी या दो घड़ी पुनिया दो की लाज जहाँ भी जाते है वहाँ से कुछ लेकर जाना चाहिए मानव जीवन कल्याण के लिए सुन्दर विचार लेकर जाना चाहिए । पचास साल पहले एक गाँव में शीतला माता का  एक मंदिर रहता था लेकिन अब एक गाँव में  मंदिर की संख्या पच्चीस और बारह महीना कार्यक्रम चलता है । धार्मिक आयोजन और मंदिर बढ़ा है तो लेकिन थाना और अदालत भी साथ में बढ गये है । लोग पहले से अधिक धार्मिक हुए है कि या अधार्मिक यह समझ नहीं आता  है ।सदगुरु कबीर साहेब धर्म के झगड़ा भी बहुत होता है कबीर पंथ होता है यह  धर्म नहीं है और  हर आदमी को अच्छा रास्ता में चलना चाहता है  कबीर के रास्ता सबसे सुन्दर और सुगम है । इसलिए संसार में सभी व्यक्ति को कोई न कोई दुख रहता  है । कबीर आश्रम के संत   सुकृत दास शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन बहुत भाग्य से प्राप्त होता है इसलिए मनुष्य को हमेंशा अच्छे मार्ग में चलना चाहिए ।  अपने आप को भी गर्व हो कि मानव जन्म मिला है ।पोथी पढने से कुछ नहीं मिलता है ।मनुष्य के जीवन में कर्म की प्रधानता है । मुझे दक्षिणा नहीं चाहिए  मुझे वचन दान चाहिए कि हमारे अंदर के एक कुरीति को दुर करुंगा । 1964 से  विद्यादास साहेब और 1984 से  लाल दास साहेब ने नींव डाला था ।  सन 1985 से मैं इस आश्रम को संभाला तब से इस आश्रम में  संत समागम का कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है ।घोषणा करने के बाद भोजन पंडाल कि व्यवस्था आपने किया था । मंच संचालन खेमलाल साहू आभार प्रदर्शन छोटे महंत परमेश्वर साहेब ने किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहु, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग  अध्यक्ष  जवाहर वर्मा,  कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहु, नगर पंचायत उत्तई  अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,पुर्व जिला पंचायत सदस्य  जयश्री वर्मा, पंचम साहेब शास्त्री,भूपत साहू,प्रदेश साहू संघ के मुख्य सलाहकार रमेश साहू,खेमीन साहू, प्यारेलाल साहू,हितू साहेब, हीरा साहेब,प्रीतपाल बेलचंदन,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,महेंद्र वर्मा,सतीश साहू,डॉ गुलाब साहू,द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *