अधिकारी, कर्मचारी सुधारने के नाम पर दे रहे है झूठी दिलासा
पाटन। विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मटंग भाठापारा में नंदघर के पास लगा सोलर लाईट विगत छ: महिनों से छ: लाईट में से आधा लाईट बन्द पड़ा है। गांव के युवा मनोज साहू का कहना है शासन द्वारा सोलर लाईट लगा है जो बमुश्किल से आठ से – दस महीना ही प्रकाशित हुआ, फिर धीरे-धीरे एक-एक करके लाईट बन्द होते गया और अब स्थिति यह है की आधा लाईट ही बन्द हो गया है।
आगे श्री साहू का कहना है इससे पूर्व कई बार संबधित अधिकारियों को फोन व वाट्सअप के माध्यम से सूचित किया हूँ!जवाब में मुझे सुधारने के नाम से कर्मचारियों को भेजता हूँ करके, टाल मटोल,बहाने बाजी कर देता है ! ईस दरमियान दो तीन बार कर्मचारियों को सोलर लाईट को सुधारने के नाम पर भेजा भी गया किन्तु समस्या अभी भी वैसी की वैसी है! अब उन लोगों का कहना है सोलर लाईट की बैटरी को बदलना पड़ेगा, यह कहकर तीन दिन हो गया है लाईट को आधे खंभे में उतार कर छोड़ दिया है ! अब तो भगवान भरोसे लटका हुआ है!चुंकि बरसात की मौसम की शुरुआत हो गईं है और ऐसे में ख़राब मौसम के चलते बिजली का गुल हो जाना आम बात है, ऐसी स्थिति में सोलर लाईट वरदान साबित होता किन्तु बन्द हो जाने से कारण भाठा पारा का मुख्य चौंक अंधेरा रहता है!मुहल्लेवासीयों ने आगे निवेदन करते हुऐ कहा है की संबधित अधिकारी, कर्मचारी उक्त मामले को त्वरित सज्ञान में लेकर सोलर लाईट को शीघ्र ठीक करें!