उतई ।नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सोहेल कुमार से मिलकर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 मे बच्चों के मनोरंजन के लिये झूला व बैठने के लिए चेयर लगाने व वार्ड एक व दो मे बनी हुई नाली एवं सी सी रोड का संधारण व सुधार कार्य किए जाने हैं उसके बारे में चर्चा किया साथ ही साथ नगर पंचायत के विभिन्न चौराहों को प्रतिष्ठित महान विभूतियों के नाम से सृजित करने के लिए प्रतिवेदन सौंपा ।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा तोषण साहू पार्षद प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गोस्वामी कांग्रेस कार्यकर्ता धनंजय सिंह नेताम भावेश साहू एल्डरमेन प्रेमनारायण साहू उपस्थित थे।
उतई नगर के विभिन्न चौराहों को प्रतिष्ठित महान विभूतियों के नाम किये जाने की मांग
