पाटन.मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी से फोन पर बातचीत किया। उन्होंने कोरोना के बचाव के उपाय के सबन्ध में स्थानीय स्तर पर किये जा रहे प्रयास की जानकारी लिया। इसके अलावा ग्रामो में पेयजल की स्थिति, निस्तारी की स्थिति व गरीबो को राशन वितरण की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि अभी ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति बेहतर है। उन्होंने बताया कि राशन का।पैकेट ग्राम में दिया गया था उसे जरूरत मदों को बंटवाया गया। इसके अलावा पंचायत में चांवल व दाल का स्टॉक रखा गया हैं। उन्होंने 21 अप्रैल के बाद क्षेत्र में बोरिंग का समान पाइप मिलने का दुकानों को खुलवाया जाय। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में बिगड़े हुवे हैंडपम्प, नलजल की मरम्मत की जा सके। जिससे कि गर्मी में पेयजल व निस्तारी के लिए पानी मिल सके।
