देश के 20 राज्यो में फसे 64 हजार से अधिक लोगो की सरकार ने की मदद


भिलाई. महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज एक बार फिर फेसबुक लाइव के माध्यम से नागरिकों से लाइव मुलाकात की।
लाइव मुलाकात करके महापौर ने लोगों की सुझाव सुनिए और उन पर अमल करने का विश्वास दिलाया साथ ही कई लोगों ने कमेंट करके अपनी समस्याएं भी बताई। जिस पर महापौर ने कहा कि वे डिटेल में उन्हें जानकारी भेजें वह जितना हो सकेगा उनकी मदद जरूर करेंगे साथ ही महापौर देवेंद्र यादव को फेसबुक लाइफ में एक व्यक्ति ने कमेंट करके पूछा था कि प्रदेश सरकार बाहर प्रदेशों में फंसे हमारे प्रदेश के मजदूर साथियों के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर महापौर देवेंद्र यादव ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में 64 अजर से अधिक लोगों की मदद कर चुके हैं देश के 20 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 66656 लोगों के बैंक अकाउंट में राशि जमा कर उनका सहयोग किया गया है। देवेंद्र यादव ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के हिसाब से क्या क्या करना। कैसे हम अपना इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा सकते है।इसकी जानकारी बजी दी। कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे प्रमुख उपाय है कि हम अपने घर में ही रहे संक्रमण से बचे और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें। आगे उन्होंने फेसबुक लाइट पर मिले कमेंट पर जानकारी देते हुए कहा कि उद्योगों में वेतन को लेकर बहुत शिकायतें आ रही है । इस पर महापौर ने कहा कि जो भी कर्मचारी व श्रमिक भाई है वह सरकार की हेल्पलाइन नंबर 910 984 9992 में फोन करके अपनी समस्या बताएं। सरकार उनकी जरूर मदद करेगी। इसके अलावा जहां भी समस्या है वे उनसे भी बता सकते हैं वे खुद उद्योग प्रबंधन से चर्चा कर हल निकालेंगे। बीएसपी के कर्मचारी ने महापौर को बताया कि बीएसपी में ना ही सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की जा रही है और ना ही सेनीटाइज किया जा रहा है। मास्क का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा। इस पर महापौर देवेंद्र यादव ने बताया कि इससे पहले भी वे जिला प्रशासन और बीएसपी के प्रबंधन से चर्चा कर चुके हैं इस विषय को लेकर एक बार फिर से प्रबंधन से चर्चा करेंगे और कोई भी हमारा भाई संक्रमण की चपेट में ना आए इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कमेंट कर अनिता नायर ने कहा कि माँ के लिए दवाई लेना है। पर बाहर निकलेंगे तो पुलिस रोकेगी। तब महापौर ने कहा कि अगर जिला व प्रदेश से बाहर जाना है
तो उन्हें सरकार से अनुमति लेना होगा। अगर अपने घर के आस-पास से दवाई लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं।साथ ही महापौर ने कहा कि यदि वे उन्हें डिटेल जानकारी भेज दे तो वे हर सम्भव उनकी मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *