कसपुर के भत्का पारा में रंगमंच का किया लोकार्पण

राकेश कुमार @न्यूज़ 24कैरेट। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के ओजस्वी प्रखर वक्ता क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित साडे 3 वर्ष के शासनकाल में ऐतिहासिक विकास कार्यों की सौगात सिहावा विधानसभा क्षेत्र में देकर छत्तीसगढ़ में सिहावा विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित कर विकास की आधारशिला सिहावा विधानसभा क्षेत्र को सुशोभित कर रही है इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कशपुर के भत्का पारा में विधायक निधि से निर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया गया एवं रंगमंच उद्घाटन के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के खुशखबरी मिली जिसे मंच के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच रखकर डॉ लक्ष्मी लखन लाल जी ध्रुव को द्वितीय नातिन रत्न की प्राप्ति की खुशियां आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान मंची उद्बोधन मनोज साक्षी उमेश देव अख्तर खान अयूब खान एवं सोनू राम जी द्वारा उपस्थित जनों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में हो रहे जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा पूरे क्षेत्र में हो रही है जिसकी जानकारी दिया गया एवं उपस्थित जनों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ जिसे विधायक ₹10000 आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई नागरिक एवं नौजवान साथी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *