अनिता देवांगन @ न्यूज़ 24 कैरेट राजिम। दोपहर दो बजे ही कुलेश्वर महादेव गीत की लॉन्चिंग के बाद आज की ही मनमोहक शाम को सम्मान समारोह रखा गया जिसमे इस गाने में भागीदार सभी को-आर्टिस्ट को प्राइज दे कर सम्मान दिया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुन्ना लाल देवदास, संतोष सोनकर, अशोक शर्मा, फागू तारक, किशन देवांगन, जितेंद्रियम देवांगन, पद्मा देवांगन, तुलाराम साहू, हरीश साहू, प्रशांत सोनवानी उपस्थित थे। को-आर्टिस्ट में अनिता देवांगन, प्रियंका गंधर्व, गरिमा साहू, गीतिका अवसारिया, डायमंड साहू, विकास साहू, ईश्वर साहू, इंद्र कुमार तारक उपस्थित थे। सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कुलेश्वर महादेव जी का स्मरण कर प्रसाद और मिठाई वितरण हुआ तत्पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान कर सभी कलाकारों को भेंट देकर सम्मानित किया गया।
हे कुलेश्वर महादेव गीत के को-आर्टिस्ट को मिले प्राइज, गायत्री मंदिर राजिम में हुआ सम्मान समारोह
