इंडो-नेपाल सीनियर पुरूष हैंडबॉल में आरक्षक मनीष चंद्राकर के द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लोकेश्वर सिन्हा@ गरियाबंद।पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षक मनीष चंद्राकर का चयन पोखरा नेपाल आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के भारतीय टीम की सीनियर पुरुष दल में किया गया है। मनीष 10 दिवसीय कोचिंग कैम्प के पश्चात 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पोखरा (नेपाल) में आयोजित तीसरे इंडो – नेपाल सीनियर पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लिए।
जहा सीनियर पुरुष टीम ने मारी बाजी इस टीम ने नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में इंडियन सीनियर पुरुष टीम ने चैंपियन का खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीष चंद्राकर ने सर्वाधिक गोल किए जिसके लिए मनीष को गोल्ड मिला । मनीष चंद्राकर ने पूरे प्रतियोगिता में 28 गोल दागे। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर के द्वारा विजेता टीम को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
आरक्षक मनीष चंद्राकर को गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे गरियबन्द पुलिस परिवार की तरफ से उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *