माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, बिप्लब देब की लेंगे जगह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब माणिक साहा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. रात आठ बजे तक माणिक साहा को सीएम बनाने की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी जाएगी. माणीका साहा अभी राज्य के मौजूदा भाजपा अध्यक्ष के पद पर हैं. बिप्लब देब ने एक दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान अमित शाह ने यह साफ कर दिया था कि वे चुनाव में नए चेहरे के साथ उतरना चाहते हैं।

माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम की रेस में डिप्टी सीएम जिश्नु देव वर्मा का नाम भी चर्चा में था। त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं। बिप्लव के इस्तीफे के बाद भाजपा ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज रात 8 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *