आज दोपहर 12 बजे जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। परीक्षार्थी आज दोपहर 12 बजे से सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा दोपहर 12 बजे परिक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। मेधावी छात्र-छत्राओ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीकाफ्टर में सैर कराने के लिये कहा है। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *