14 मई को घोषित होंगे 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम

14 मई को घोषित होंगे 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मंडल सभागार में करेंगे परीक्षा परिणामों की घोषणामई को घोषित होंगे 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामदोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे परिणामों की घोषणाशक्ति से कन्हैया गोयल की खबरसक्ति-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा 14 मई 2022 को दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागार में करेंगे तथा बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जहां प्रदेश के लाखों की संख्या में छात्र-छात्राओं में उत्सुकता देखी जा रही है तो वही उपरोक्त परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर दर्ज कर परिणाम घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे,उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही.के गोयल ने 13 मई 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *