प्रदेश भर की 74993 मितानिनों की सुरक्षा, सम्मान व व्यथा को लेकर राहुल टिकरिहा ने लिखा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र


बेेेमेतरा.अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर मितानिनों को सुरक्षा किट (मास्क व ग्लब्स), राज्य द्वारा मिलने वाली 75% राज्यांश को निरंतर प्रदाय करने व बीमा एवं सम्मान प्रदान करने का निवेदन किया है।

सभापति राहुल टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र में लिखा है”
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी. एस. सिंहदेव जी प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। कोरोना वायरस के रोकथाम में स्थानीय स्तर पर मितानिन बहनें महती भूमिका निभा रही है। अपनी जान जोखिम में डालकर भी सेवा कार्य में लगे हुए है। उन सभी के सेवा भाव को मैं नमन करता हूँ।

महोदय जी आपसे विषयान्तर्गत निवेदन है स्थानीय स्तर पर सभी मितानिन जन जागरूकता से लेकर गॉव में बाहर से आने जाने वालों पर नजर जमाए हुए है साथ ही जब भी कोई बाहर से आ रहे है तो उसकी जानकारी भी मितानिन बहने ही पहले लेने जाते है। लेकिन मितानिनों के पास स्वयं के सुरक्षा के लिए मास्क और ग्लब्स नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को मास्क एवं ग्लब्स प्रदान करने की कृपा करें।
भगवान करें कभी हमारी ये बहने इस संक्रमण में न आए लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से सभी बहनों का सुरक्षा बीमा सरकार द्वारा कराया जाना चाहिए साथ ही जब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग का उत्साहवर्धन किया जाता है व सम्मान दिया जाता है उन सभी जगहों में भी मितानिन बहनों का नाम जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *