भिलाई. एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री शंकर वराठे एवं पदाधिकारियों द्वारा, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने डिजिटल ई लर्निंग हेतु लांच किये गये इलिस पोर्टल को तकनीकी शिक्षकों एवं छात्रों हेतु उपयोगी बताया।
ज्ञात हो कि जहां कोविड 19 के कारण वैश्विक महामारी फैली है, इस स्थिति में देश में तकनीकी महाविद्यालय एवं संस्थाओं में छात्रों एवं शिक्षकों के पठन-पाठन कार्य निर्बाध चलाने हेतु विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ एआईसीटीई ने अनुबंध कर इलिस (ELIS) पोर्टल लांच किया गया है। निपुणता के साथ कौशल में वृद्धि हेतु सिखने की प्रक्रिया बनाए रखने के लिए निशुल्क उपलब्ध है।
श्री वराठे द्वारा बताया गया कि, देश में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्त्रबुद्धे ने इलिस पोर्टल का शुभारम्भ पिछले दिनों किया जो निश्चित रूप से तकनीकी शिक्षकों एवं छात्रों हेतु उपयोगी होगा। सर्च इंजन में http://free.aicte-india.org टाइप कर इस पोर्टल में छात्र एवं शिक्षक 15 मई 2020 तक निःशुल्क पंजीयन कर विभिन्न पाठ्यक्रम का अध्ययन कर सकते हैं।
