पाटन। विधानसभा के दक्षिण पाटन मंडल के कौही शक्ति केंद्र के ग्राम कौही बूथ क्रमांक (1) 189 व बूथ क्रमांक (2) 190 में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के शक्ति केंद्र प्रभारी विस्तारक पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने आज 12 मई को बूथ का बैठक लिया गया जिसमे पार्टी संगठन के विषय में चर्चा हुई व अपने बूथ को कैसे मजबूत बना का बूथ को जीता जाय इसके लिए रणनीति बनाई गई बूथ में बूथ समिति का गठन कर बूथ पालक ,महिला प्रभारी ,युवा प्रभारी ,बूथ एजेंट सहित सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओ की टीम बनाई गई व अन्य प्रमुख विषयो पर भी चर्चाएं हुए तथा केंद्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
अपना बूथ सबसे मजबूत के साथ कार्य करे-डॉ. दयाराम साहू
पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा की उसे कौही शक्ति केंद्र के अंतर्गत चार ग्रामों जरवाय ,कौही , असोगा , बोरेंदा के 10 बूथ की जिम्मेदारी विस्तारक के रूप में पार्टी से मिली है जिसके तहत 5 मई से बूथों का दौरा एक बार हो चुका है अब बूथों में पहुंच कार्यकर्ताओ के मिल रहे । उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओ को अपना बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को लेकर कार्य करने की बात कही जिससे हम अपने पार्टी को विजय दिला सके अपने बूथ में सभी को साथ लेकर कार्य कर संगठन को मजबूत बनाए रखने कहा ।
पूर्व विधायक डॉ.दयाराम साहू शक्ति केंद्र प्रभारी एवं धनराज साहू ( प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन), विजय साहू शक्ति केंद्र सहप्रभारी ने बैठक लिया जिसमे भाजपा बुथ अध्यक्ष उकेश साहू, योगेश्वर साहू,(बूथ अध्यक्ष),डॉ एम. एल. चंद्राकर, राजेश साहू, छन्नू साहू, भागी पवार, सुरेश साहू, रीति साहू(महिला सदस्य), कीर्तनी साहू, सविता साहू, लता साहू वीरसिंह साहू ,धन्नू साहू सहित बूथ के कार्यकर्ता बंधुजन उपस्थित थे।
