राकेश कुमार साहू@मगरलोड
सिहावा विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित ऊर्जावान जन नायिका डॉ लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में विधायक मद से निर्मित हाई स्कूल घटुला में सांस्कृतिक कक्ष पुस्तकालय कक्ष प्रयोगशाला कक्ष एवं अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं ग्राम पंचायत गढ -डोंगरी मालगुजारी हाई स्कूल में सांस्कृतिक का पुस्तकालय कक्ष प्रयोगशाला एवं अतिरिक्त कक्ष पूर्व माध्यमिक शाला गढ़डोगरी मेंअतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण एवं ग्राम बोकरा बेड़ा में छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना गांव गांव पानी घर-घर पानी के तहत नल जल योजना का भूमि पूजन डॉ लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आगमन को लेकर ग्राम वासियों में खुशी की माहौल एवं पारंपरिक सामाजिक एवं धार्मिक रीति रिवाज से समस्त ग्राम के गणमान्य नागरिक गण आम मतदाताओं द्वारा स्वागत सम्मान बड़े ही आत्मीयता के साथ करते हुए बाजे गाजे के साथ ढोल नगाड़े के बीच आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना ग्राम वासियों द्वारा क्षेत्रवासियों द्वारा की गई ।
उक्त अवसर पर पीसीसी मेंबर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लखन लाल ध्रुव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ,जनपद सदस्य कविता पवार ,जनपद सदस्य उमेश देव, तारिका मरकाम सरपंच संघ के अध्यक्ष राजू सोम, सरपंच कपिल राम, पन्नालाल मरकाम, सरपंच प्रवीण मरकाम, सरपंच नरेश कुमार मरकाम, सरपंच उमेद राम मरकाम ,सरपंच मोनू साहू, वेद राम साहू,राजेंद्र ठाकुर , निर्मल पटेल ,महेश नाथ, वासुदेव नाथ क्षेत्र प्रसाद ,कोशिल, दलगंजन सिंह मरकाम पूर्व जनपद सदस्य , महेंद्र कुमार नेताम पूर्व जनपद सदस्य , टिकेश्वर ध्रुव पूर्व सरपंच रामदयाल यादव, रवि कुमार सूर्यवंशी ब्लॉक कांग्रेस समिति के महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, संस्था के प्राचार्य सोनी , धृत लट्टर लहर, वासुदेव नाथ एवं ग्राम एवं सभी क्षेत्रों के वरिष्ठ जैन आम मतदाता भाइयों बहनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।
