भुपेश सरकार द्वारा किसानों को दबाव पूर्वक वर्मी कम्पोस्ट वितरण बंद करे- सांसद विजय बघेल

  • दमनकारी आदेश के खिलाफ आंदोलन को होंगे मजबूर

पाटन। सेवा सरकारी समिति औंधी एव झीट मे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल द्वारा सोसायटियों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दरम्यान उन्होंने किसानों एव समिति के कर्मचारियों से मुलाकात किये। किसानों ने भुपेश सरकार द्वारा जबरदस्ती दिए जा रहे वर्मी खाद का शिकायत किया। शिकायत पर सांसद ने प्रबंधक को स्पष्ट शब्दो मे कहा कि जो किसान वर्मी कम्पोस्ट नही लेना चाहते है उन्हें जबदस्ती न दिया जाय। अन्यथा हम सरकार की इस दमनकारी आदेश के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होंगे, साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से भी अपील किये है कि जिन किसानों को जबरदस्ती वर्मी खाद दिया जाता है किसान स्वयं विरोध करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, खिलावन वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि, दीपक चन्द्राकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति औंधी, कैलाश यादव महामंत्री, कमलेश चन्द्राकर अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजू वर्मा, गोपाल चन्द्राकर, विनोद चन्द्राकर, धर्मेंद कोशिक, रमेश कौशिक, राजू साहू, भूपेश सिन्हा, आदित्य सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, बिसाहू साहू, चमन पटेल, कुमलेश सिन्हा सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *