रोशन अवस्थी@देवभोग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज मंच में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण समाज के जागरूक समाज सेवक रोशन अवस्थी (ग्राम. अमलीपदर) के मनोनीत होने पर समाज में हर्ष की लहर देखी जा रही हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय चयन समिति के प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अनुशंसा पर की गई। आप को बता दे कि रोशन अवस्थी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्हें अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री अवस्थी को मनोनीत करते हुए उन्हें एक कठिन जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया। उनकी नियुक्ति सामाजिक पृष्ट भूमिका को देखते हुए संगठन ने कार्य करने का जिम्मा सौंपा। संगठन ने श्री अवस्थी से उम्मीद किया है कि मातृशक्ति के उत्थान,सुशिक्षा, स्वरोजगार आदि के साथ-साथ समाज में नवाचार व विकास के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से लेखमणि तिवारी, शशिकांत तिवारी,सह-सचिव विनय पांडे,श्रवण सतपति,प्यारेलाल दुबे,त्रिलोकी तिवारी,तेजस शर्मा,जयप्रकाश पात्र,बसंत मिश्रा,मनोज,संजय त्रिवेदी,देवेंद्र बेहरा,राजेश तिवारी, अनिल बेहरा,जय विलास शर्मा,पुरुषोत्तम पात्र ,दुर्गा चरण,शीतला पांडे जी,नंदिनी त्रिवेदी,राखी तिवारी,खुशबू मिश्रा, दुर्गा तिवारी,मेघा मिश्रा,स्मृति पात्र,निशा शर्मा,गुंजा प्रमेश अवस्थी,स्वती पांडे ,कुंती मिश्रा,आकाश शर्मा अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
ब्राह्मण गौरव : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया रोशन अवस्थी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
