लूडो खेलते समय खांसी आई तो कोरोना फैलाने की बात कहकर मार दी गोली

News24carate(वेब डेस्क). उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के ग्रेटर नोएडा इलाके में लूडो खेलने के दौरान एक व्यक्ति को खांसी आ गई तो कोरोना फैलाने की बात कहकर उसे गोली मार दी गई। मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा के दयानगर का है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रात करीब 9 बजे ग्राम दयानगर थाना जारचा के सैंथली मंदिर पर चार दोस्त जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान लूडो खेल रहे प्रशांत को खांसी आ गई। तो वीर का लूडो खेल रहे प्रशांत उर्फ प्रवेश पुत्र करण सिंह ने कहा कि वह खांसकर कोरोना फैला रहा है। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

गुल्लू ने गुस्से में आकर तमंचे से प्रशांत की जांघ में गोली मार दी, जिससे प्रशांत घायल हो गया। घायल प्रशांत को आनन-फानन में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची जारचा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *