लॉकडाउन में हम सब मिल कर करें सहयोग- देवेंद्र यादव,राज्य सरकार लोगों को राहत देने बना रहे प्लान


भिलाई.फेसबुक लाइव के माध्यम से एक बार फिर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनता से रूबरू हुए। बाबा साहेब आम्बेडकर को नमन करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने लाकडाउन बढ़ा दिया। ऐसे में हम सब को मिल कर सहयोग करना है।और कोरोना को हराने के लिए घर पर ही रहना है। राज्य शासन लोगो को थोड़ी राहत देने की योजना बना रहा है। माल वाहक, ग्रीन जोन बना कर छोटे व्यापारियों को छूट देने की प्लानिंग चल रही है। ताकि हमारी जिंदगी पहले की तरह पटरी पर आ जाए। महापौर को एक महिला ने कहा कि वे 24 मार्च से रोज 300 लोगो का खाना बना कर परोस रहे है। ऐसे में महापौर ने कहा कि जो भी सहयोग दे रहे हैं बहुत अच्छा काम कर रहे है। लेकिन हम सब को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना है। इस लिए हम सब को जिला व निगम प्रशासन के माध्यम से सहयोग करना है। इसके लिये वे पार्षद व जोन कमिश्नर से सम्पर्क कर सकते है।
महापौर ने बताया कि आज कटघोरा में 2 लोग और मिले है। इस लिए अब कोरोना को लेकर और सख्ती बरतनी होगी। आज विशु नववर्ष की सब को महापौर ने शुभकामनाएं भी दी।
दानदाताओं का जताया आभार
महापौर देवेंद्र यादव ने दानदाताओं का आभार जताया। आज डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत दान करने वालो में राम मूर्ति मिश्रा, भरत, जवाहर, रिजवान,राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुशवाहा,अखिलेश सिंह,आदि का आभार जताया और सभी से निवेदन किया कि वे भी जरूरत मंद लोगो के लिए सहयोग करें।

महापौर ने बाबा साहेब की जयंती पर बताया कि जब बाबा साहेब कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे उस समय लाइब्रेरी में दो वाक्य लिखे थे कि आम इंसान जन्म लेता है और मर जाता है। महान इंसान हमेशा जिंदा रहते है। तब बाबा साहेब ने 1 वाक्य को पेन से काट दिए। इससे पूरे यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई। उन्हें नोटिस मिला और सार्थक जवाब मांगा गया। नोटिस में था कि जवाब सार्थक नही हुआ तो उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाल देंगे। सब हॉल में इंतजार कर रहे थे कि बाबा साहेब का जवाब क्या होगा। तब बाबा साहेब ने कहा कि महापुरुष के विचारों को मार दिया जाए तो वे भी मर जाते है।तब से यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में 3 तीसरा वाक्य लिखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *