आजाद मार्केट क्षेत्र में भांग दुकान खोलने का पार्षद द्वारा विरोध

जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप भांग दुकान ना लगाने और शराब दुकान हटाने का आग्रह किया

रिसाली। आजाद मार्केट वार्ड क्रमांक 24 रिसाली में भांग दुकान खोलने के विरोध में पार्षद धर्मेंद्र भगत वार्ड 23 ने आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया वह बताया की आजाद मार्केट व्यवसायिक व रहवासी क्षेत्र है जहां विभिन्न प्रकार के दुकानदार और उनका परिवार रहता है क्षेत्र की जनता पहले ही शराब दुकान व बार की वजह से बहुत परेशानी में अपना जीवन यापन कर रही है जहां दिनभर नशाखोरी करने वालों का जमावड़ा रहता है जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र संवेदनशील है यहां आसपास की महिलाएं अत्यधिक प्रभावित है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटने का संदेह बना रहता है नशा खोर नशा करके आए दिन मारपीट गाली गलौज व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे आजाद मार्केट अब नशा मार्केट मैं तबदील हो रहा इसके लिए आज कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन देकर पार्षद धर्मेंद्र भगत ने निवेदन किया कि यहां प्रस्तावित भांग दुकान और वर्तमान मे संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को किसी अन्य रिक्त स्थान पर स्थानतरण कर आजाद मार्केट के रहवासियों को नरकीय जीवन जीने से मुक्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *