परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
छुरा ब्लॉक अंतर्गत सुरभि संकुल संगठन सांकरा में 8 मई को विशेष बैठक रखा गया था।जिसमे पशु सखी, एकेएम,सक्रिय महिला,आरबीके, एफएलसीआरपी और जीएमटी द्वारा समीक्षा दिया गया। जंहा पंचायत वार जो छूटे हुए परिवार है उसको समूह में जोड़ने के साथ साथ रोजगार पंजीयन पर विशेष चर्चा हुई तथा जीएमटी द्वारा जेंडर से संबंधित,संकुल पदाधिकारियों को आगे के प्लान के बारे में विस्तार से बताया गया।इस बैठक में प्रमुख रूप से बीपीएम छुरा, संकुल संगठन सांकरा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
