राकेश कुमार साहू @ मगरलोड। माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा दुर्गा जी की साधना आराधना करते हुए भक्ति ज्ञान एवं आत्म शक्ति से परिपूर्ण चरित्रवान एवं सद्भावनापूर्ण भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करके मानवता की सेवा धर्म रक्षा वा राष्ट्र रक्षा का हमारा लक्ष्य हैं इसी लक्ष्य क़ो लेकर तहसील मगरलोड के कर्मा मंदिर मे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा हर माह के द्वितीय रविवार को दिव्य मासिक महाआरती क्रम 11 बजे संपन्न किया जाता है, इसी कड़ी में हर माह की भांति इस माह भी एक घंटे का दिव्या अलौकिक मासिक महाआराती क्रम आज संपन्न किया गया जिसमें समस्त मां के भक्त एवं गुरुवर के शिष्य उपस्थित रहे, और मां भगवती से इस कोरोना महामारी से विश्व शांति के लिए पूजन-अर्चन कर प्रार्थना की। आदिशक्ति मां से साष्टांग दंडवत प्रणाम कर जग कल्याण के लिए विनती की।
आदिशक्ति जगदम्बा की माह के हर दूसरे रविवार को भगवती मानव कल्याण के द्वारा कराया जाता है भव्य आराधना
