मत्स्य निरीक्षक की बैठक सिंचाई विभाग के सभागार में हुई संपन्न

राकेश कुमार साहू @ मगरलोड। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमान एम आर निषाद जी ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की क्रियावन के संदर्भ में बिलासपुर संभाग के अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक की बैठक सिंचाई विभाग के सभागार में किया गया जिसमें जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिला के रिपोर्ट में बताया कि शासन की योजनाओं को मछुआरों को पहुंचाया गया है जिसमें मछली बीज, जाल , आइस बॉक्स एवं मछली दाना इत्यादि माननीय निषाद जी ने कहा है कि जो भी शासन की योजना है उसका वितरण मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में वितरण किया जाना चाहिए आप लोगों के द्वारा वितरण की गई है रिलीफ फंड धरातल में वास्तविक हितग्राही को लाभ मिला है या नहीं उसकी जांच मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य करेंगे अगर वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही कुछ प्रकरण शिकायत प्राप्त हुआ है इसका तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद ,उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर, सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, मत्स्य महासंघ के डायरेक्टर समलू निषाद उपस्थित थे दिनेश फुटान प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *