महासमुंद जिले के ग्राम पचेड़ा में आबकारी विभाग एवं भीमखोज थाना के सह पर चल रहा है देशी एवं विदेशी शराब की अवैध बिक्री, काग्रेस सरकार में शराब कोचियो की बल्ले बल्ले ,धड़ल्ले से बिक रहा अवैध शराब

परमेश्वर कुमार साहू@ महासमुन्द

इन अवैध शराब बिक्री को रोकने जिन जिम्मेदार अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है वे खुद अवैध शराब बिक्री को खुलेआम सरंक्षण देकर सारे नियमो को धज्जी उड़ा रहे है।
वैसे तो भीमखोज क्षेत्र माता खल्लारी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।लेकिन भीमखोज थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध शराब बिक्री के नाम से जाना जा रहा है। जंहा भीमखोज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में भीमखोज थाना एव महासमुंद आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सह पर खुलेआम अंग्रेजी व देशी मदिरा की बिक्री जोरो पर है।इस मामले को लेकर हमारे संवाददाता ने भीमखोज थाना के ग्राम पचेड़ा स्थित अवैध शराब बिक्री के ठिकानों का पड़ताल किया। जंहा ग्राम पचेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित तालाब के पास कोचिया द्वारा अवैध रूप से शराब बेच जा रहा है।जिसका तार जिला मुख्यालय महासमुंद के बड़े शराब कोचियो से जुड़ा हुआ है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ सालों से ग्राम पचेड़ा में ठेका पद्धति से देशी एव विदेशी मदिरा शराब की बिक्री जोरो पर है जिसमे विभागीय अधिकारियों व जिला प्रशासन की देखरेख में अवैध शराब बेचने का कारोबार खूब फल फूल रहा है।जिससे गांव की शांति भंग तो हो रहा है और परिवारों में कलह के साथ साथ युवा वर्ग भी नशे की गिरफ्त में आकर आपराधिक प्रवृति की ओर बढ़ रहे है।जिले में ऐसे तो कई दिग्गज नेताओं और समाजसेवको को कमी नहीं है पर न जाने क्यों जनहित के मुद्दे एव नशा मुक्ति के मुद्दे नही उठा पा रहे है।हो या न हो कुछ तो कारण होगा जो इस प्रकार के अवैध शराब के मामले को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है।

वर्जन

अभी टीम भेजता हु।अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही किया जाएगा।
विवेक शुक्ला , एसपी महासमुंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *