लॉकडाउन 2.0 कोरोना वायरस से जंग 3 मई तक फिर से देशबंदी

News24caeate. दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को तोड़ने के लिये 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा । देश के सम्बोधन मे पीएम ने इसका ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए, कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। 21 दिन का लॉकडाउन भी खत्म हो रहा है।सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में यह जानकारी दी थी। श्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनुशासन की उसी तरह से पालन करना गई जिस तरह से आप करते आ रहे थे। घर से निकलने की शर्तें बहुत सख्त होगी। अगर कोरोना का पैर किसी इलाके में पड़ती है तो सारे शर्ते वापस ले ली जाएगी।

देश के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के लिए संकल्प और मांग हम धैर्य बनाकर रखेंगे,नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 7 बातों का समर्थन करने की मांग रखी
पहली बात-
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखेंविशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो,
उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है:
दूसरी बात-
लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें ,
घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें:
तीसरी बात-
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,
गर्म पानी,काढ़ा,इनका निरंतर सेवन करें:
चौथी बात-
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें।
दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें:
पांचवी बात-
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें,उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें:
छठी बात-
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें,
किसी को नौकरी से न निकालें:
सातवीं बात-
देश के कोरोना योद्धाओं,हमारे डॉक्टर- नर्सेस,सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें:

पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें,
जहां हैं,वहां रहें,सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *